Home Crime जालंधर: Threat Call इन स्कूलों को, खाली करवाया गया सारा Premises, पढ़ें...

जालंधर: Threat Call इन स्कूलों को, खाली करवाया गया सारा Premises, पढ़ें व देखें

ब्यूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार स्थानीय सेंट जोसफ, IVY व केएमवी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे विद्यार्थियों व अभिभावकों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल तुरंत प्रभाव से शिक्षण संस्थानों को खाली करवाया गया है।

सूत्रों अनुसार जैसे ही थ्रेट कॉल आई तो स्कूल प्रबंधकों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है और सुरक्षा के मद्देनज़र स्कूल परिसर को खाली करवा लिया गया है।

थाना 8 के प्रभारी साहिल चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा कॉलेज परिसर और स्कूलों की तलाशी ली जा रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। स्थिति पर पुलिस पूरी तरह नजर बनाए हुए है।