ब्यूरो(गोलमाल न्यूज़): कनाडा के एडमॉन्टन शहर में गए पंजाब के दो गांवों से संबंध रखने वाले दो युवाओं की दुखद मौत की खबर सामने आई है।
जानकारी अनुसार मृतक नौजवानों की पहचान बुढलाडा के गांव बरहे के गुरदीप सिंह (27) और उनके दोस्त गांव उड़त सेदेवाला के रणवीर सिंह (18) के रूप में हुई है। यह घटना तब हुई जब दोनों दोस्त अपने कुछ साथियों के साथ एक जन्मदिन की पार्टी में जा रहे थे। अचानक कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रणवीर सिंह पर हमला किया गया और उन्हें गोली मार दी गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
रणवीर सिंह को गोली लगते हुए देखकर गाड़ी चला रहा गुरदीप सिंह (27) गहरी दहशत और सदमे में चला गया और बेहोश हो गया। बाद में सदमे के कारण उसकी भी मौत हो गई।
इस दर्दनाक घटना से उनके पैतृक गांवों बुढलाडा और बोहा में शोक की लहर फैल गई है।