





बयूरो : जालंधर में पिछले 24 घंटो में अब तीसरी बार फायरिंग और चौथी बड़ी वारदात का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार राष्ट्रीय हाईवे पर अमृतसर नंबर की Scorpio गाडी ने टिप्पर चालक को रोकना चाहा और जब टिप्पर चालक न रुका तो उस पर कई फायर किए। फिलहाल खबर लिखे जाने तक सूत्रों अनुसार टिप्पर चालक से लेकर स्कार्पियो सवार प्रतापपुरा थाने में मौजूद हैं। गोलियों के निशान टिप्पर पर साफ दिखाई दे रहे हैं। टिप्पर चालक के साथी फायरिंग पश्चात चालक के अपहरण की भी बात कह रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।