





बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) के अध्यक्ष मिथुन मनहास से मुलाकात कर पंजाब—विशेषकर जालंधर—में खेल विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। यह मुलाकात जालंधर में आधुनिक खेल सुविधाओं के विस्तार, युवा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई।