जालंधर: Fraud का नया तरीका, Surgical दुकानदार से अपने आप को सिविल हॉस्पिटल का डाक्टर बताकर बिना Paymnet दिए ले गया सामान, CCTV में हुआ कैद, शिकायत दर्ज, पढ़ें व देखें
बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर में दिन ठगी व फ़्रॉड के नए नए मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें फ़्रॉड का तरीका थोड़ा नया है। इस बारे जालंधर पुलिस कमिश्नर को शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता अर्शप्रीत सिंह पुत्र हरप्रीत सिंह वासी 45 लेन-3 ग्रीन वुड एवेन्यू जोकि सनराइज हेल्थ केयर में मैनेजर है, ने बताया कि उसे एक अनजान नंबर से कॉल आई कि वह सिविल हॉस्पिटल से डा. तुषार जिंदल बोल रहा है और कुछ सामान की सूची भेज रहा है। वह उसे पैक कर सिविल हॉस्पिटल के गेट पर भिजवा दें वहाँ से उनका करिंदा सामान पकड़ लेगा। जब वह सामान देने सिविल हॉस्पिटल के गेट पर गया तो सामान लेकर करिंदे ने पेमेंट के लिए एक चेक (कोटक महिंद्रा बैंक) दे दिया। जोकि बॉउंस हो गया। जब सिविल हॉस्पिटल जाकर उक्त डा. तुषार जिंदल बारे पता किया तो वहां उस नाम का कोई डाक्टर उपलब्ध या कार्यरत नहीं मिला।
उन्होंने आगे बताया कि इस संबंधी जिस नंबर से उन्हें कॉल आई थी, वह नंबर भी अब बंद आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे पुलिस कमिश्नर को शिजयत दर्ज करवा दी गई है। उन्होंने उन्हें मिली CCTV फुटेज भी मुहैया करवा दी है। पूरी वीडियो पुलिस खुद निकलवा सकती है। उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई व जल्द से जल्द मामला सुकझाने के लिए पुलिस प्रशासन को अपील की।