Home International पंजाबियों सावधान! अमेरिका का H1-B वीज़ा मिलना हुआ मुश्किल, सोशल मीडिया वेरिफिकेशन...






बयूरो : अमेरिका में H-1B वीज़ा अप्लाई करने वाले कई भारतीय आवेदकों की उम्मीदें इस महीने ठंडे बसते में चली गई हैं। अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार रात एक नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया कि जिन आवेदकों को पहले से अपॉइंटमेंट मिली थी और उन्हें पुनर्निर्धारित करने की सूचना दी गई है, उन्हें पुराने दिन पर दूतावास आने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, दिसंबर के मध्य से अंत तक निर्धारित कई इंटरव्यू अब मार्च 2026 तक स्थगित कर दिए गए हैं। अमेरिकी दूतावास ने स्पष्ट किया कि यदि कोई आवेदक पुराने निर्धारित दिन पर आता है, तो उसे इंटरव्यू के लिए प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
