




बयूरो : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने मॉडल टाउन के जिम ऑफ द ग्रिड के पास गत दिनों हुई फायरिंग की घटना में शामिल 2 फरार आरोपियों को 2 पिस्तौल (.32 बोर) और 2 जिंदा कारतूसों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई डी.सी.पी. (इन्वेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों, ए.डी.सी.पी. (इन्वेस्टिगेशन) जेअंत पुरी, ए.डी.सी.पी.-II हरिंदर सिंह गिल और ए.सी.पी. (डी) अमरबीर सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार (इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ) और एस.एच.ओ. बलविंदर कुमार की पुलिस टीमों ने अंजाम दिया।