






बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : फाजिल्का में RSS वर्कर नवीन हत्याकांड के मुख्य शूटर और वांछित गैंगस्टर बादल का पंजाब पुलिस द्वारा मुठभेड़ में किया गया एनकाउंटर पंजाब सरकार के उस सख़्त और स्पष्ट रुख का प्रमाण है, जिसमें अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। इस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हल्का प्रभारी नितिन कोहली ने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की कार्रवाई का स्वागत किया है और इसे कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।