






बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर में गत दिनों पारस एस्टेट में एक 13 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ पड़ोसी व उसी की सहेली के पिता ने ही पहले दुष्कर्म कर फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस हादसे से जहां इंसानियत शर्मसार हुई वहीं सभी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इस सब के बीच कुछ सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि के Handlers नाबालिग बच्ची की Photo इस्तेमाल कर कुछ पोस्ट अपलोड रहे हैं। जोकि कानूनन सही नहीं है। इसी बारे में भाजपा नेता अरविंद शर्मा ने पंजाब स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट को शिकायत दर्ज करवाई है और मांग की है कि उचित कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द उक्त सोशल मीडिया Handlers की पीड़ित नाबालिग की तस्वीर इस्तेमाल कर उयलोड की गई पोस्टों को डिलीट करवाया जाए ताकि कानून का पालन किया जा सके। वहीं लापरवाह अधिकारियों पर भी उचित कार्यवाही करने की उन्होंने मांग की है। गोलमाल न्यूज़ भी नैतिकता के आधार पर उक्त पोस्ट के लिए गए स्क्रीनशॉट प्रकाशित नही कर रहा है।