







बयूरो : जालंधर देहात के थाना गोराया की पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच आज (सोमवार) गोलीबारी हुई, जिसमें गैंगस्टर को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी अनुसार, गोराया पुलिस ने गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी को रोकने की कोशिश की। गोपी पर नशा तस्करी, लड़ाई-झगड़े आदि के करीब 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कई मुकदमों में भगोड़ा चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी को रोकना चाहा, लेकिन उसने गाड़ी भगा दी। इसके बाद गाड़ी से उतरकर उसने पुलिस पर 2 फायर किए। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अब वह उपचाराधीन है। पुलिस ने घटनास्थल से एक कार, एक 32 बोर पिस्तौल और 2 जिंदा रौंद बरामद किए हैं।