Home Crime जालंधर: गिरफ्तार ‘Jujhar Overseas’ के मालिक पति-पत्नी अमनदीप-महिमा कक्कड़, 6.50 लाख की...

जालंधर: गिरफ्तार ‘Jujhar Overseas’ के मालिक पति-पत्नी अमनदीप-महिमा कक्कड़, 6.50 लाख की ठगी का है मामला, पढ़ें व देखें

ब्यूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर के बस स्टैंड स्थित Jujhar Overseas के मालिक अमनदीप सिंह कक्कड़ और महिमा कौर कक्कड को थाना 6 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पति-पत्नी पर 6.50 लाख रुपए की ठगी का आरोप है। केस में एक और भी आरोपी है, जो फरार है। इस बारे SHO अजैब सिंह का कहना है कि पति-पत्नी ने मिलकर एक युवती को विदेश भेजने का झांसा दिया और उससे 6.50 लाख रुपए ले लिए। उसके बाद ना तो विदेश भेजा और ना ही पैसे लौटाए। जांच के बाद उन पर केस दर्ज हो गया था, जिसमें उन्हें पकड़ लिया गया है। इस बारे जब जुझार ओवरसीज के उपलब्ध फोन नंबर पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने खुद को किसी और कम्पनी से संबंधित बताया।