




बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर के प्रख्यात ट्रेवल एजेंट RS Global के सुखचैन सिंह राही के लिए बड़ी राहत वाली खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पिछले समय में सुखचैन सिंह राही पर एक पीड़िता ने शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे जिसके पश्चात पुलिस ने FIR दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार भी किया था। लेकिन मामला संदिग्ध लग रहा था। और वही हुआ जब मामला माननीय अदालत में पहुंचा और वकीलों ने प्रत्येक पक्ष की दलीलें दी तो सीनियर एडवोकेट मंदीप सिंह सचदेव की दलीलों की जीत हुई और सुखचैन सिंह राही को बड़ी राहत मिली। कानूनविदों की मानें तो मंदीप सिंह सचदेव ने मामले को HONEY TRAP सिद्ध कर दिया और माननीय अदालत ने उनकी दलीलों पर सुखचैन सिंह राही को बेकसूर मान लिया। हालांकि अभी विस्तार ऑर्डर आना शेष है लेकिन आज यानी शनिवार को हुई सुनवाई दौरान सुखचैन सिंह राही को बड़ी राहत मिलने की सूचना सामने आई है।