





बयूरो (गोलमाल न्यूज़): श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर शहर में निकाले गए भव्य नगर कीर्तन में आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पहुँचकर श्रद्धा पूर्वक हाज़िरी लगाई। इस अवसर पर पूरा शहर भक्तिमय हो गया।
इस दौरान नितिन कोहली ने संगत से भाईचारे, सेवा भाव और समाज में शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधते हैं और सकारात्मकता व एकता का संदेश फैलाते हैं।