





बयूरो : जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सुबह सुबह डकैती हो गई है। यह डकैती जालंधर के एक ज्यूलर्स की दुकान पर हुई है। बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर ज्यूलर से लाखों रुपए की नकदी लूट ली बताई जा रही है। इसकी शिकायत पुलिस से भी कर दी गई है। जानकारी अनुसार डकैतों ने जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में ज्वैलर को पिस्तौल दिखाकर लाखों रुपए की नकदी लूट ली। घटना के बाद थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंच कर जाच में जुट गई है।