





– नितिन कोहली और मेयर विनीत धीर ने ‘फिट सेंट्रल’ अभियान के तहत वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया, फिटनेस आइकन वरिंदर सिंह घुम्मन को भावभीनी श्रद्धांजलि, परिवार ने इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया
नितिन कोहली ने कहा कि अब यह पार्क “वरिंदर सिंह घुम्मन पार्क” के नाम से जाना जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके समर्पण और अनुशासन से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि घुम्मन की असमय मृत्यु ने पूरे देश को झकझोर दिया था, और इस नामकरण से उनका नाम और योगदान हमेशा लोगों की यादों में जीवित रहेगा।