














कार्यक्रम का एक खास आकर्षण था ‘मिस्टर एंड मिस हॉस्टलर’ प्रतियोगिता, जिसमें छात्रों को उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और आकर्षण के आधार पर चुना गया। इस प्रतियोगिता में अजमल खान और अमन को मिस्टर एंड मिस हॉस्टलर का खिताब मिला। दावर रशीद और जसलीन कौर को मिस्टर हैंडसम और मिस चार्मिंग घोषित किया गया। आफरीन भट्ट और दिया को मिस्टर एथनिक जेंटलमैन और मिस ट्रेडिशनल ब्यूटी के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं नंदिनी और सरताज को एक्सप्रेशन क्वीन और एक्सप्रेशन किंग का ताज पहनाया गया। जुमबहाल रे और अंशिका को उनके शानदार परिधानों के लिए बेस्ट अटायर का पुरस्कार मिला, जिसने समारोह में चार चाँद लगा दिए।