





बयूरो (गोलमाल न्यूज़): फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, राज्यसभा सदस्य एवं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अशोक मित्तल और आम आदमी पार्टी जालंधर के सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने संयुक्त रूप से पुरानी बारादरी में नेचर ट्रेल के काम का उद्घाटन किया।
यह मार्ग कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर आवास को हंसराज स्टेडियम और डिविजनल कमिश्नर आवास से जोड़ता है। लगभग 2.98 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में स्वच्छ और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान भी शामिल है।