





बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर में पिछले 1 माह में हुई दूसरी रसूखदार युवा रहीसजादों की लड़ाई में आए पल नया मोड़ आ रहा है। ‘बिगड़ैल डाबर’ व पैलेस मालिक ‘चावला’ के बेटे की लड़ाई के मामले में गोलमाल न्यूज़ ने प्रमुखता से निष्पक्ष समाचार प्रकाशित किया लेकिन FIR दर्ज हो जाने पश्चात कहीं जुर्म में इजाफा न हो जाए और कम से कम क्रॉस मामला दर्ज हो जाए, के लिए एक पक्ष उम्मीद की किरण लेकर गुमराह करते हुए कुछ मीडिया रिपोर्ट्स करवाने पहुंचा कि पैलेस मालिक का बेटा ‘नशे में धुत्त’ था और लोगों ने उसे घेरा, फिर वहां गालीगलोच हुई जिसके पश्चात उसकी पिटाई हुई। जिसकी वीडियो उपलब्ध है। अगर है तो कहां है ? प्रकाशित करने हेतु मुहैया क्यों नहीं करवाई गई। माननीय सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बड़ी बात कही गई। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बिगड़ैल डाबर ने आपने जिम के बाहुबलियों संग उक्त पैलेस मालिक के बेटे को नकल डाल कर पीटा। जिसकी जाँच उपरांत संबंधित थाना में FIR भी दर्ज हो चुकी है। जिसकी जिम्मेवारी पूर्णतः पुलिस अधिकारियों की है क्यूंकि शिकायतकर्ता से पहले माननीय अदालत में उन्हें जवाब देना होगा। उन्होंने बिना सबूतों के कोई कार्यवही नहीं की होगी।