Home Crime जालंधर (Exclusive): फिर रसूखदारों की हुई लड़ाई! हाई प्रोफाइल Party पश्चात शहर...

जालंधर (Exclusive): फिर रसूखदारों की हुई लड़ाई! हाई प्रोफाइल Party पश्चात शहर के बीचो बीच आकर लड़े युवा रहीसजादे, पढ़ें व देखें

– एक फगवाड़ा रोड पर स्तिथ पैलेस मालिक ‘चावला’ का बेटा तो दूसरा है ‘डाबर’ परिवार का बिगड़ैल पुत्तर

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर में आए दिन रसूखदारों की लड़ाई का मामला सामने आने लगा है। जहां इससे पहले Notorious रेस्टॉरेंट में लड़ाई हुई थी वहीं अब कुछ दिन पहले शहर के बाहरी फार्म में हुई ‘फेक वेडिंग पार्टी’ से निकले युवा रहीसजदों ने शहर के बीचो बीच आकर खूब कानून को ठेंगा दिखाया।

सूत्रों अनुसार नकोदर रोड से निकलते उक्त रसूखदार युवा रहीसजादे शहर के बीचो बीच पहुंचे और वो भी रेस लगाते हुए। जिसके पश्चात उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया और फिर क्या… कानून को दिखाया गया ठेंगा। जुर्म किया, वारदात को अंजाम दिया। फिर एक घायल हो गया और दूसरा फरार। इस मामले में FIR तक दर्ज करने की रहीस रसूखदार खुसर पुसर कर रहे हैं। अधिकारिक पुष्टि शेष है।

गौरतलब है कि इस लड़ाई में शामिल एक पक्ष फगवाड़ा रोड पर स्तिथ पैलेस मालिक ‘चावला’ का बेटा है तो दसरी तरफ शहर के ‘डाबर’ परिवार का बिगड़ैल पुत्तर। अब देखना होगा कि क्या इस मामले मे भी अंततः राजीनामा होगा या कानून अपनी कार्यवाही जारी रखेगा।