Home Health जालंधर का NHS अस्पताल बना पंजाब का पहला सेंटर

जालंधर का NHS अस्पताल बना पंजाब का पहला सेंटर

जिनको ऑपरेशन की ज़रूरत है, उनको चुना गया और सर्जरी रियायती दरों पर करने का ऐलान किया

अस्पताल में फ्री स्कोलियोसिस चैक-अप और कंसल्टेशन कैंप लगाया गया, 50 से ज्यादा मरीज पहुंचे

पंजाब और आस-पास राज्यों के लोगों को दिल्ली या साउथ इंडिया नहीं जाना पड़ेगा : डॉ. शुभांग अग्रवाल

अब यह सुविधा एनएचएस अस्पताल में हर ज़रूरतमंद मरीज के लिए उपलब्ध होगी : डॉ. सारांश गुप्ता

ब्यूरो(गोलमाल न्यूज़): जालंधर में एनएचएस अस्पताल ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। अब अस्पताल में स्कोलियोसिस (रीढ़ की हड्डी टेढ़ी होने की बीमारी) की सर्जरी शुरू कर दी है। यह सुविधा पंजाब में पहली बार उपलब्ध होने जा रही है। कुछ मरीज जिनको ऑपरेशन की ज़रूरत है, उनको चुना और उनके लिए सर्जरी रियायती दरों पर करने का ऐलान किया। शुरुआत डॉ. शुभांग अग्रवाल (डायरेक्टर और हेड, ऑर्थोपेडिक्स) और डॉ. सारांश गुप्ता (ऑर्थोपेडिक व पीडियाट्रिक स्पाइन सर्जन) ने की।

50 से ज्यादा मरीज पहुंचे

इसी मौके पर अस्पताल में फ्री स्कोलियोसिस चैक-अप और कंसल्टेशन कैंप लगाया गया, जिसमें 50 से ज्यादा मरीज पहुंचे। कैंप में मरीजों को रीढ़ की टेढ़ापन कैसे संभालें, कौन से व्यायाम करें और बिना सर्जरी इलाज कैसे संभव है – इस बारे में विस्तार से सलाह दी गई।

डॉ. शुभांग अग्रवाल ने कहा

अब पंजाब और आस-पास के राज्यों के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली या साउथ इंडिया नहीं जाना पड़ेगा। हर मरीज को सही सलाह और इलाज – चाहे व्यायाम से हो या ऑपरेशन से – यहीं एनएचएस अस्पताल जालंधर में मिलेगा।

डॉ. सारांश गुप्ता ने कहा

स्कोलियोसिस सर्जरी बहुत नाज़ुक और विशेषज्ञता वाली सर्जरी है। हमें गर्व है कि अब यह सुविधा एनएचएस अस्पताल जालंधर में हर ज़रूरतमंद मरीज के लिए उपलब्ध होगी। एनएचएस अस्पताल लगातार ऑर्थोपेडिक्स और स्पाइन केयर में नई-नई सुविधाएँ लाकर आगे बढ़ रहा है।