




बयूरो (गोलमाल न्यूज़): एशिया कप 2025 का खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली भारतीय हॉकी टीम का जालंधर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विजेता टीम के खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और मंदीप सिंह ने हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली से मुलाकात की। इस मौके पर उपेंद्रजीत सिंह घुम्मण, पूर्व डीआईजी (आईपीएस) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।