





बयूरो: छात्रगणों द्वारा शिक्षकों के प्रति स्नेह और सम्मान प्रकट करने के लिए द नोबेल स्कूल में ऑनलाइन टीचर डे मनाया गया। इस शुभ अवसर पर स्कूल की कक्षा पहली से लेकर कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक भाग लिया। कक्षा पहली से कक्षा पांचवी तक के छात्राओं ने गीत गाकर, कविताएं सुना कर, स्पीच बोलकर तथा कक्षा छठी से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने सुंदर-सुंदर कार्ड बनाकर, बुकमार्क बनाकर, रंग-बिरंगे पेपर से फूल बनाकर और बैज बनाकर अपने अध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस शुभ अवसर पर स्कूल के चेयरमैन प्रो. सी.एल. कोछड़, मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर कुमार शिव कोछड़, डायरेक्टर सरोज शर्मा और प्रिंसिपल रविंदर कौर ने सभी अध्यापकों को टीचर डे की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। स्कूल के चेयरमैन प्रो. सी.एल. कोछड़ ने ऑनलाइन सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु सर्वोपरी होता है क्योंकि वही हमें सही और गलत का मार्ग दिखाते हैं। वही हमें हमारी खूबी और खामियों से परिचित करवाते हैं इसलिए हमें हमेशा अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि सभी विद्यार्थी अपने शिक्षक के माध्यम से ही अपने अंदरूनी गुणों को निखार सकते हैं।