





बयूरो : पंजाब में बाढ़ के कहर के बीच स्कूलों में घोषित की गई छुट्टियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब के सभी स्कूल, कॉलेज खुलने जा रहे हैं। इसे लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स कर पूरी जानकारी सांझा की है।
उन्होंने एक्स पर पंजाब राज्य में शैक्षणिक संस्थानों के खुलने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना एवं निर्देश जारी करते हुए लिखा कि राज्य के सभी सरकारी, निजी एवं सहायता प्राप्त स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय कल से सामान्य रूप से खुलेंगे। यदि कोई स्कूल या कॉलेज बाढ़ से प्रभावित होता है, तो उसे बंद करने का निर्णय संबंधित जिले के डिप्टी कमिश्नर द्वारा लिया जाएगा। वहीं निजी स्कूलों के संचालकों के लिए यह सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा कि स्कूल भवन और कक्षाएं पूरी तरह सुरक्षित हों ताकि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।