Home Punjab जालंधर: वार्ड 35 पार्षद हरशरण कौर हैप्पी ने इलाके में निवासियों की...

जालंधर: वार्ड 35 पार्षद हरशरण कौर हैप्पी ने इलाके में निवासियों की समस्याएं की हल, प्रकृतिक आपदा में भी सदैव लोगों की सेवा करने का किया वायदा, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर के वार्ड 35 की पार्षद हरशरण कौर हैप्पी ने भारी बारिश के बीच वार्ड वासियों को आ रहीं विभिन्न समस्याओं के हल के लिए जहां खुद मौके का दौरा कर उसी समय संबंधित अधिकारियों से सम्पर्क साध कर इलाके के लोगों को मुश्किलों से निजात दिलवाई वहीं मेयर से बन रही सड़क बारे बातचीत की तो मेयर वनीत धीर ने आश्वासन दिलाया कि बारिशें रुकते ही सड़क निर्माण का कार्य आरम्भ करवा दिया जाएगा।

इस मौके पर बातचीत करते हुए हरशरण कौर हैप्पी ने कहा कि मेरा वार्ड मेरा परिवार है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने वार्ड वासियों की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध हूँ। भारी बारिश के कारण वार्ड के कई इलाकों में पानी भर गया है। सीवरेज व्यवस्था की बदहाली के चलते वार्डवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैं अपने वार्डवासियों से इस सारी समस्या के लिए क्षमा चाहती हूँ क्योंकि सीवरेज की खराब सफाई के कारण आपको बहुत परेशानी हो रही है। मैं आपको विश्वास दिलाती हूँ कि बहुत जल्द, मेयर के साथ मिलकर, मैं पूरे वार्ड के सीवरेज की सफाई सुपर-सक्शन मशीनों से करवाऊँगी। प्राकृतिक आपदा का सामना करने की ताकत किसी में नहीं होती, लेकिन मैं आप सभी से अपील करती हूँ कि इस प्राकृतिक आपदा में एक-दूसरे का साथ दें और अपने आस-पास का ध्यान रखें।