





बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर के नगर निगम कार्यालय के ठीक सामने स्तिथ होटल रवि रेजिडेंसी में एक युवती की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान अमृतसर की रहने वाली अनमोल (23) के रूप में हुई है, जोकि एक युवक (जिसकी आई.डी जालंधर की ही बताई जा रही है) संग होटल पहुंची थी जिसको उसने अपना भाई (चचेरा) बताया था। संदिग्ध मौत पश्चात मौके पर पुलिस पहुंच गई है व जांच कर रही है। इस बारे होटल कर्मी संतराम ने बताया कि कमरा लड़के के नाम से बुक था। दोनो की आई.डी प्रूफ लिए गए थे। लड़की ने अमृतसर में बाढ़ का कह कर यहाँ आपने भाई संग रुकने की बात कही थी। कमरा चेक इन करने पश्चात लड़का देर शाम कमरा लेने पश्चात 7 बजे होटल से खाना लेने के बहाने चला गया था। फिर सुबह तक नहीं आया। सुबह एक युवक आया जिसने महिला का आपने आप को पति बताया। उसके कहने पर जब कमरा खोला गया तो युवती बेड पर लेटी थी और उसकी सांसे चल रही थी। शेष पुलिस जांच में सामने आएगा कि क्या मामला है। 