





बयूरो: जालंधर में वीरवार की सुबह हुई कार लूट की वारदात में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना नंबर-2 के अधीन आते इलाके में हुई इस घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। जानकारी के अनुसार, लुटेरे जालंधर से एक कार छीनकर फरार हो गए थे। वारदात के बाद CIA की टीम ने बदमाशों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए तकनीकी साधनों और गुप्त सूचनाओं का सहारा लिया। लगातार निगरानी के बाद पुलिस को इन लुटेरों की लोकेशन रईया इलाके के पास मिली। जैसे ही पुलिस टीम ने आरोपियों को घेरने की कोशिश की, उन्होंने भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।