





बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश हर ओर कहर बरसा रही है। इसी कड़ी में भगवान वाल्मीकि चौक नजदीक स्तिथ V Mart इमारत से थोड़ा आगे ब्बे पुराने जर्जर इमारत की छत गिर गई बताई जा रही है। इस दौरान इमारत के बाहर खड़ा छोटा हाथी चपेट आ गया ओर क्षतिग्रस्त हो गया। सूत्रों अनुसार मकान मालिक विदेश में रहता है। गनीमत रही कि हादसे दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। न ही कोई इसकी चपेट में आ कर घायल ही हुआ है। यह हादसा सुबह 5 बजे के करीब हुआ बताया जा रहा है। छत ऊपरी मंजिल की गिरी है। नीचे दुकान किराए पर दी हुई थी जिसको कोई नुकसान नहीं हुआ है। सिर्फ ऊपरी मंजिल की छत गिरने से बाहर खड़ा छोटा हाथी मलबे की चपेट में आ गया जोकि कई दिनों से वहीं खड़ा था और क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं जालंधर के सूरानुस्सी अधीन आते मोहल्ला अमन नगर में मंगलवार शाम करीब 7 बजे छत गिरने से 92 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बारिश के पानी के कारण बीम सहित छत कमजोर हो गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। मृतक महिला जीतो (92) पत्नी मथुरा दास के बेटे सुरिंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार शाम को उनकी मां पहले बाहर चारपाई पर बैठी थीं और फिर कुछ देर बाद कमरे के अंदर चली गईं।
सुरिंदर कुमार ने बताया कि उनके परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल से चल रहा है। क्योंकि पहले वह बढ़ई का काम करते थे, सर्वाइकल की बीमारी के कारण कुछ महीनों से काम पर नहीं जा पाए हैं। प्रशासन से उनके घर की छत बनवाने की अपील है। सुरिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें आवास योजना के लिए आवेदन करना था, लेकिन बीमारी के कारण वह आवेदन नहीं कर पाए, जिससे घर की छत नहीं बदली जा सकी। चारों भाई अलग-अलग रह रहे हैं। मां जीतो उनके साथ रहती थी। गांव वालों ने भी इस घटना पर बहुत दुख जताया।