Home Crime जालंधर: गिरा जर्जर मकान, बाहर खड़े वाहन क्षतिग्रस्त, बारिश के चलते सुबह...

जालंधर: गिरा जर्जर मकान, बाहर खड़े वाहन क्षतिग्रस्त, बारिश के चलते सुबह साढ़े 8 बजे हुई घटना, पढ़ें व देखें

बयूरो: जालंधर में भी भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण कई जगहों पर पानी भरा हुआ है। वही आज मोदियां मोहल्ला (माई हीरा गेट) में जर्जर मकान गिर गया। इस घटना में बाहर खड़े 2 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गए। इलाकानिवासियों ने बताया कि अचानक जोरदार आवाज आई, जिसके बाद जब उन्होंने घर के बाहर जाकर देखा तो पता चला कि पुराना जर्जर मकान गिर गया। गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। लोगों ने बताया कि मकान पिछले कई सालों से बंद पड़ा है। मकान के बाहर खाली जगह होने के कारण लोग अपने वाहन खड़े कर देते हैं।