Home Crime जालंधर: दर्दनाक! कपड़ा व्यापारी ने कुचला Zomato डिलीवरी बॉय, 1 की मौत,...

जालंधर: दर्दनाक! कपड़ा व्यापारी ने कुचला Zomato डिलीवरी बॉय, 1 की मौत, 1 जख्मी, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर के PPR माल नजदीक विनय मंदिर के बाहर गत शनिवार देर रात्रि दर्दनाक सड़क हादसा हुआ बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार एक तेज रफ्तार गाडी ने ZOMATO डिलीवरी बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसे दौरान 1 की मुेक पर मौत हो गई वहीं 1 जख्मी बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार हादसा कपड़ा कारोबारी छाबड़ा कलेक्शन प्रबंधकों की गाड़ी से हुआ है और खुद मालिक ही गाड़ी चला रहा था लेकिन अगर छाबड़ा कलेक्शन के प्रबंधकों की मानें तो कार ड्राइवर चला रहा था। वहीं थाना-6 के प्रभारी अजेब सिंह ने कहा कि CCTV खंगाले जा रहे हैं। जांच उपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि गाडी तेज रफ्तार थी जिसकी चपेट में बाइक सवार युवक आ गए और हादसा घट गया।