Home Crime लुधियाना: FIR लैंड माफिया कहे जाने वाले आज्ञापाल सिंह, उसकी पत्नी मनदीप...

लुधियाना: FIR लैंड माफिया कहे जाने वाले आज्ञापाल सिंह, उसकी पत्नी मनदीप कौर व भतीजे गगनदीप सिंह पर, अवैध तरीके से जमीन हथियाने के लगे हैं आरोप, पढ़ें व देखें क्या है मामला

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): लुधियाना में प्रॉपर्टी विवाद आम सा होता जा रहा है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला लुधियाना के DPS एन्क्लेव से सामने आया है जहां लैंड माफिया के नाम से मशहूर आज्ञापाल सिंह, उसकी पत्नी मनदीप कौर दोनो निवासी साउथ सिटी लुधियाना व उनके भतीजे गगनदीप सिंह निवासी अर्बन एस्टेट फेस-2 ने अवैध तरीके से जमीन कब्जाने की कोशिश की तो थाना PAU, लुधियाना कमिश्नरेट ने FIR 102/25 अधीन धारा BNS 318(4), 316(2), 329(3), 62 व 61(2) दर्ज कर ली गई है।

जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता हरदीप धालीवाल ने बताया कि उन्होंने अपने 2 पार्टनरों सहित 2024 में DPS एन्क्लेव में एक NRI रितेश सिंह से 816-816-816 गज के फार्म हाउस खरीदे थे। जिसका उक्त आरोपी अवैध रूप से भू माफिया की शह पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में उनकी जमीन पर लगी नेम प्लेट तक उतार कर दूसरे पक्ष ने अपनी लगाने की कोशिश की। वहीं अपने कुछ करिंदे जमीन पर घुसा कर कब्जा करने की कोशिश की। जिससे परेशान होकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच उपरांत उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।