Home Education ‘द नोबेल’ स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

‘द नोबेल’ स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): ‘द नोबेल’ स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगे झंडों, रंग-बिरंगी झंडियों और देशभक्ति नारों से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे विद्यालय के चेयरमैन प्रोफेसर सी.एल. कोछ़ड ने संपन्न किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के अध्यक्ष प्रो.सी.एल कोछ़ड, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रोफेसर कुमार शिव कोछड़, डायरेक्टर सरोज शर्मा और प्रधानाचार्या रवींद्र कौर भी मंच पर उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात समस्त उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी।तिरंगे को सलामी देने के बाद प्रोग्राम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।ज्योति प्रज्वलन के उपरांत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविताएं और लघु नाटक ‘ऑपरेशन सिंदूर’प्रस्तुत किया। विशेष रूप से इस नाटक ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को जीवंत रूप में दर्शाया।इस अवसर पर प्रोफेसर सी.एल. कोछड़ जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए एक प्रेरणादायक भाषण दिया। उन्होंने स्वतंत्रता के महत्व, देश के प्रति कर्तव्यों और नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही छात्रों को मेहनत, अनुशासन और देशभक्ति की सीख दी।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को मिठाइयाँ वितरित की गईं। यह आयोजन न केवल उल्लासपूर्ण रहा, बल्कि छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना।