











बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर जिला बार एसोसिएशन के प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम छाबड़ा ने की।
इस अवसर पर सचिव रोहित गंभीऱ ने सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी—सचिव रोहित गंभीऱ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम छाबड़ा, संयुक्त सचिव साहिल मल्होत्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज प्रताप, सहायक सचिव सोनालिका, तथा सदस्य अमानत भगत, मेहुल खन्ना, नेहा अत्री, पारस चौधरी, पायल प्रभु, धीर विजय मिश्रा, मनींदर सचदेवा, संदीप कुमार, संजय कोंडल आदि उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सदस्यों ने शहीदों के बलिदान की कहानियां साझा कीं और देशभक्ति के गीत व कविताएं प्रस्तुत कीं, जिससे वातावरण भावनाओं और जोश से भर गया।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ सदस्य दविंदर मौदगिल, जी.एस. लिधर, बी.एस. लक्की, नरिंदर सिंह, राजिंदर मेहमी, सतनाम सिंह हुंदल, यशोवर, अशोक शर्मा, परशोतम कपूर, बी.बी. सेखरी, दर्शन सिंह, मधु रचना, सौरभ भगत, धीरज भगत, निखिल शर्मा, जैक्सन त्रेहन, नवनीत नैयर, पृ़तपाल सिंह, गुरबचन लाल, अंजु बाला, मंजु बाला, जतेश गौतम, सतनाम सुमन, करन कालिया, मो. रफीक, हरप्रीत सिंह, जे.पी. सिंह, तथा पृ़तपाल सिंह (नॉटी) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।