











बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला स्तरीय लार्यक्रम स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया जिस दौरान मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान जालंधर के डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल व पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर बतौर विशेष अतिथि समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान जालंधर के प्रख्यात समाज सेवक रमेश लखनपाल को बेहतरीन सामाजिक कार्यों के लिए ये अवार्ड दिया गया है। वहीं जालंधर नगर निगम की स्वच्छता अभियान मुहिम में थीम सांग गाने वाले निजी कॉलेज के बी.ए. द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट अक्षत शर्मा को भी उसकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ मेयर वनीत धीर व जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमनीक सिंह रंधावा भी मौजूद थे।