Home Entertainment जालंधर: धूमधाम से मॉडल टाउन सांझ शॉपकीपर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया स्वतंत्रता...

जालंधर: धूमधाम से मॉडल टाउन सांझ शॉपकीपर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, पढ़ें व देखें

इस दिन सभी देशवासियों को संकल्प लेना चाइए कि एकजुट रहें : राजीव दुग्गल

बयूरो (गोलमाल न्यूज़): जालंधर के प्रख्यात मॉडल टाउन स्तिथ शिवानी पार्क में मॉडल टाउन सांझ शॉपकीपर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बहुत ही धूमधाम से भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान प्रधान राजीव दुग्गल की अगुवाई में समारोह का आयोजन किया गया। जस दौरान रमेश जैन, ADCP हरिंदर गिल, ACP रूपदीप कौर व SHO -6 अजेब सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान पार्षद अरुणा अरोड़ा व बलराज ठाकुर ने भी बतायर विशेष अतिथि शमूलियत की। इस दौरान राजीव दुग्गल व रमेश जैन ने सभी एसोसिएशन पदाधिकारियों के संग मिल कर तिरंगा झंडा फहरा ध्वजरोहन करते हुए सभी ने तिरंगे को सैलूट किया। इस दौरान सभी ने 2 मिनट का मौन रख देश को आज़ाद करने में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों व एसोसिएशन पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इस दौरान चेयरमैन लखबीर सिंह लाली घुम्मन, प्रधान राजीव दुग्गल, लक्की कक्कड़, हनी कक्कड़, अविंदर सिंह भाटिया, भूपिंदर सिंह भिन्दा, जसवंत सिंह, रमेश लखनपाल, सुखबीर सिंह, सुखविंदर सिंह, अन्तरप्रीत सिंह (रोबिन) आदि उपस्तिथ रहे।