बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक स्तिथ NOTORIOUS रेस्टॉरेंट में गत देर रात खूनी झड़प हुई बताई जा रही है। जानकारी अनुसार शनिवार शाम को Notorious रेस्टॉरेंट में कुछ रसूखदार जिनमें शहर के प्रख्यात कारोबारी शामिल हैं, अपनी अपनी एन्जॉयनेंट के लिए पहुंचे थे लेकिन मौके पर किसी बात को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया। और विवाद ने खूनी झड़प का रूप ले लिया। इस दौरान एक दूसरे पर लात घूसे तक से वार किया गया। सूत्रों अनुसार घायल निजी हॉस्पिटल के ICU में दाखिल बताए जा रहें हैं। फिलहाल कोई भी पक्ष इस बात को लेकर सामने नहीं आया है। वहीं किसी थाने में भी शिकायत नहीं पहुंची है। अगर कोई पक्ष अपना पक्ष प्रकाशित करवाना चाहता हो या किसी भी थाने में इस संबंधी शिकायत आती है तो उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।