ब्यूरो: बीते दिन विधायक रमन अरोड़ा, ATP सुखदेव वशिष्ठ, हरप्रीत कौर और महेश मखीजा को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां सुखदेव वशिष्ट और महेश मखीजा कोर्ट में पेश हुए। हालांकि रमन अरोड़ा और हरप्रीत कौर की वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। मुख्य मामले की सुनवाई के लिए 7 अगस्त की तारीख तय की गई है। वहीं विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा के बाद अब राजू मदान को कोर्ट से राहत मिली है। दरअसल, कोर्ट ने राजू मदान की गिरफ्तारी पर 5 अगस्त तक रोक लगा दी है। ऐसे में राजन के बाद राजू मदान के लिए यह बड़ी राहत है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी। बता दें कि रमन अरोड़ा ने कोर्ट में रेगुलर बेल को लेकर जमानत याचिका लगाई हुई है।