















इस समारोह में अंबर, अवनी, अन्नल और अनंत हाउस शामिल के लिए छात्र चयन किये गए, जिनमें कैप्टन के रूप में चुने गए छात्र क्रमशः दक्ष मनचंदा, जिया, गुरमन, गरिमा, हबीब, दीया, हिमांशी, हंसिका और वाइस कैप्टन क्रमशः सानिया, कनिका, मनमीत कौर, दीया, पायल, अर्शप्रीत, सिमरनजीत, नकुल, भावना रहे। यह कार्यक्रम एक भव्य और प्रेरणादायक अवसर था, जो स्कूल परिसर में स्कूल के प्रधानाचार्य श्री मंगिंदर सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया। समूह की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने युवा नेताओं को उदाहरण प्रस्तुत करने तथा अपने साथियों के लिए आदर्श बनने के लिए प्रोत्साहित किया।