Home Education एच.एम.वी. कैडेट्स ने आर्मी एविएशन यूनिट का किया दौरा

एच.एम.वी. कैडेट्स ने आर्मी एविएशन यूनिट का किया दौरा

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हंसराज महिला महाविद्यालय के आर्मी विंग के कैडेट्स ने 2 पंजाब (गर्ल्स) बटालियन एनसीसी जालंधर के तत्वावधान में आर्मी एविएशन यूनिट का दौरा किया। कैडेट्स के लिए यह काफी ज्ञानवर्धक अनुभव था । एविएशन यूनिट ने उन्हें यूटिलिटी हैलीकाप्टर चीता व चेतक
दिखाए। दोनों हैलीकाप्टर हाई आल्टीट्यूड पर कार्य करने में माहिर है तथा कारगिल युद्ध में उनकी भूमिका काफी अहम थी । कैडेट्स को दोनों हैलीकाप्टरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कैडेट्स ने
उनकी उड़ान का अनुभव भी किया। एएनओ लेफ्टिनेंट सोनिया महेंद्रू ने बताया कि उड़ान के समय कैडेट्स काफी उत्साहित थे । प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कमांडिंग आफिसर कर्नल
एम.एस. सचदेव का इस अवसर के लिए आभार व्यक्त किया ।