















इस कार्यक्रम में स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, उन्होंने देश के वीरों पर भाषण, कविताएँ और भारतीय देशभक्ति पर पेंटिंग बनाई। शिक्षक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा रहे और उन्होंने छात्रों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कुछ स्कूलों ने स्कूल परिसर में नाटक प्रस्तुत किया, उन्होंने उन सभी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने कारगिल की लड़ाई में अपना जीवन बलिदान कर दिया। इस दिवस पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों और स्टाफ सदस्यों की सराहना की और उन्हें सभी को देश के बहादुर सैनिकों के बलिदान को याद रखने के लिए प्रेरित किया।