Home Education एलपीयू में एडमिशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निकट आने के कारण...

एलपीयू में एडमिशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निकट आने के कारण कैंपस में बढ़ी विद्यार्थियों की भीड़

काफी संख्या में एडमिशन होने के कारण, कई प्रोग्राम की सीटें फुल हो चुकी है

जालंधर; लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में एडमिशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निकट आने के कारण यूनिवर्सिटी में काफी भीड़ देखी जा रही है। हजारों विद्यार्थी पहले ही एडमिशन ले चुके हैं और एलपीयू राष्ट्रीय प्रवेश एवं छात्रवृत्ति परीक्षा (एलपीयू एनईएसटी) में और भी विद्यार्थी दाखिला ले रहे हैं, जिससे यह कैंपस भारत भर और 50 से अधिक देशों के इच्छुक शिक्षार्थियों का एक जीवंत केंद्र बन गया है।
विद्यार्थियों द्वारा एलपीयू में एडमिशन लेना इस बात को प्रमाणित करता है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एलपीयू एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जहां पर एकेडमिक के साथ इंटरनेशनल अनुभव और करियर के लिए प्रोफेशनल रूप से तैयार होने के मौके मिलते है। यूनिवर्सिटी की नेक A++ मान्यता, एनआईआरएफ रैंकिंग में इसका शीर्ष स्थान और टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में शीर्ष 10 भारतीय यूनिवर्सिटी में एलपीयू का स्थान, इसकी एकेडमिक श्रेष्ठता को सिद्ध करता है।
इस का मुख्य कारण एलपीयू का शिक्षा के प्रति भविष्य-केंद्रित दृष्टिकोण है। डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, मास्टर और डॉक्टरेट स्तरों पर 150 से अधिक प्रोग्राम के साथ, यूनिवर्सिटी एआई-एकीकृत शिक्षण, उद्योग-संचालित सिलेब्स और एडवांस लैब, इनक्यूबेटरों और लाइव प्रोजेक्ट्स के माध्यम से समृद्ध एक शिक्षण पर्यावरण प्रदान करता है।
एडमिशन में शानदार वृद्धि का अन्य कारण यूनिवर्सिटी का प्रभावशाली प्लेसमेंट रिकॉर्ड है। हाल के सेशन में छात्रों को ग्लोबल और घरेलू ऑफर मिले, जिनमें ₹2.5 करोड़ और ₹1.03 करोड़ तक के पैकेज शामिल थे ये परिणाम विभिन्न विषयों में फैले हुए हैं और एलपीयू के मजबूत कॉर्पोरेट जुड़ाव को दिखाते हैं, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट, अमेज़न, पालो ऑल्टो, केपीएमजी और न्यूटैनिक्स जैसे प्रमुख रिकूटर्स लगातार कैंपस में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट दे रहे हैं।
शानदार एडमिशन में प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप, कई प्रोग्राम की सीटे पुरी हो चुकी हैं। फार्मेसी और लॉ में प्रवेश अब बंद हो चुके हैं, जबकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन, कंप्यूटर एप्लीकेशन और एमबीए जैसे अन्य कार्यक्रम की सीटे फुल होने के करीब हैं। आर्किटेक्चर, फैशन डिज़ाइन, एग्रीकल्चर, जर्नलिज्म और जनसंचार, और प्रोडक्ट और आर्किटेक्टर डिज़ाइन जैसे प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए काफी रूची देखी जा रही है।
एलपीयू की स्कॉलरशिप बेहतर शिक्षा को सब तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। एकेडमिक, खेल, कम्यूनिटी सर्विस या कल्चर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को लगभग 100 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। रक्षा कर्मियों के लिए रक्षक सम्मान अनुदान, शिक्षकों के लिए शिक्षक सम्मान अनुदान, और विकलांग व्यक्तियों के लिए समर्पित सहायता जैसे विशेष प्रावधान यह सुनिश्चित करते हैं कि महत्वाकांक्षा और योग्यता को शिक्षा का पूरा हक मिले। एलपीयू एनईएसटी छात्रवृत्ति लाभ प्राप्त करने और एडमिशन लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है, इसलिए छात्रों को बिना किसी देरी के अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।