ब्यूरो: जालंधर के थाना नंबर 2 में पार्षद के खिलाफ धारा 115 (2), 126 (2), 351 (2), 304 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज हुआ है। जालंधर में आप नेता निखिल अरोड़ा के बयानों पर पार्षद गुरविंदर सिंह उर्फ़ बंटी नीलकंठ व उनके साथी हर्ष शर्मा पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। जिनकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। निखिल ने आरोप लगाया था कि बीते दिन उन्होंने एक धार्मिक स्थल श्री महालक्ष्मी मंदिर की पार्किंग एरिया में रस्म किरया से निकलने के दौरान उनके साथ मारपीट की थी।