आज आपको किसी अजनबी पूर्ण विश्वास नहीं करना चाहिये। जीवनसाथी के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। स्वयं को ऊर्जावान और सकारात्मक बनाये रखने के लिये व्यायाम-ध्यान अवश्य करें। कुटिल लोगों से सतर्क रहें। आपकी कोई कमजोरी लोगों के सामने व्यक्त हो सकती है। घरेलू समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें।
वृषभ
आज किसी को वचन नहीं देना चाहिये। आप सम्पत्ति के विक्रय की योजना बनायेंगे। प्रेम विवाह को लेकर सहमति बन सकती है। आपके द्वारा कही गयी कोई बात सत्य सिद्ध होगी। किसी मध्यस्थ के कारण से आपका कोई अटका काम बन सकता है।
मिथुन
आज कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन करना पड़ सकता है। बच्चों के व्यवहार में काबू रखें। किसी धार्मिक संस्था में सम्मिलित हो सकते हैं। आज गृहकार्यों में व्यस्त रहने वाले हैं। व्यापारिक डील में हानि हो सकती है।
कर्क
आज बिगड़ते रिश्तों को जोड़ सकते हैं। मनोरंजन के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी प्रेम और सौहार्द बनाकर रखें। खानपान में आप परिवर्तन कर सकते हैं। कार्य शान्तिपूर्ण रूप से होंगे। कहीं दूर की यात्रा का विचार बना सकते हैं।
सिंह
आज आप काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। नये सम्पर्कों से लाभ मिलेगा। कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। दिल की बजाय दिमाग से काम करें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही नहीं करनी चाहिये। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे।
कन्या
आपकी व्यवहार कुशलता की प्रशंसा होगी। उधार के लेन-देन में आपको लाभ मिलेगा। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। आपकी उपलब्धियों की लोग प्रशंसा करेंगे। ऑनलाइन कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
तुला
आज आज आपको त्वरित निर्णय नहीं लेने चाहिये। कुछ लोग आपका अपमान कर सकते हैं। जोखिम भरे निवेश करने से पहले पूरी जानकारी ले लें। माता के साथ सम्वादहीनता की स्थिति पनप सकती है। व्यापार में आपको एक से अधिक मौके मिल सकते हैं।
वृश्चिक
आज कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। लोगों के बीच आपके अच्छे काम की चर्चा होगी। प्रेमी आपकी काफी देखभाल करेगा। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। समान विचारधारा वाले लोगों के बीच समय व्यतीत करेंगे।
धनु
परोपकार के कार्यों में आप रुचि लेंगे। घर के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर नाराज हो सकते हैं। आज घर के कामों में व्यस्त रहेंगे। दूसरों की सहायता करने से आपको सुकून मिलेगा। आत्मसम्मान का सदैव ध्यान रखें। कोई शुभ समाचार आपका दिन बना देगा।
मकर
आपके रुके हुये कार्य पूरे होंगे। आपकी वाणी में सौम्यता आपको परिवार में विशेष सम्मान की हकदार बनायेगी। कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में परस्पर प्रेम और विश्वास की भावना में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा में समस्या होने की सम्भावना है।
कुंभ
आज बड़ा और विशेष कार्य प्रारम्भ नहीं करना चाहिये। व्यापार में नुकसान की आशंका से परेशान रहेंगे। छात्र नया सीखने का प्रयास करेंगे। नाक, कान और गला सम्बन्धी समस्या हो सकती है।
मीन
विद्यार्थी रणनीति में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। स्वजनों का भरपूर प्रेम और सम्मान प्राप्त होगा। पुराने मित्र से आपको सहायता मिलेगी। उत्तम भोजन के शौकीन रहेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।