ब्यूरो: गर्मी की छुट्टियों को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स समान से संबंधित फगवाड़ा गेट एसोसिएशन सहित 13 संगठनों ने मिलकर 4 दिन दुकान बंद रखने का फैसला किया है। मामले की जानकारी देते हुए संगठन के प्रधान बलजीत सिंह अहलुवालिया ने बताया कि 26-6-2025 से 29-6-2025 इलेक्ट्रॉनिक्स समान से संबंधित 13 संगठनों ने मिलकर गर्मियों की छुट्टियों के कारण यह 4 दिनों दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया है।
जिसमें फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट, भगत सिंह चौक, मिलाप चौक, प्रताप बाग मार्केट, चहार बाग मार्केट, शेर -ए-पंजाब मार्केट, अहूजा मार्केट, सिद्धू मार्केट, गुरु नानक मार्केट, हांग कांग प्लाजा मार्केट, जगदंबे मार्केट, रेलवे रोड मार्केट और फगवाड़ा गेट मोबाइल मार्केट शामिल रहेंगी। सभी संगठनों ने एकजुट होकर ये फैसला लिया है।