





बयूरो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे और राज्य को 46 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं। इस दौरान उन्होंने दो ऐतिहासिक और तकनीकी दृष्टि से अद्वितीय पुलों चिनाब ब्रिज और अंजी पुल का उद्घाटन किया। साथ ही कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चिनाब नदी पर बना चिनाब ब्रिज अब विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज बन चुका है। इसकी ऊंचाई एफिल टॉवर से भी अधिक है और यह समुद्र तल से 359 मीटर ऊपर स्थित है। यह पुल न केवल इंजीनियरिंग की दृष्टि से बेमिसाल है बल्कि यह देश के हर कोने को कश्मीर घाटी से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाएगा। यह पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का हिस्सा है, जो जम्मू-कश्मीर के भौगोलिक और भावनात्मक दोनों रूपों में भारत से जोड़ने का कार्य करेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में विश्व का सबसे ऊंचा चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया है। उद्घाटन से पहले उन्होंने इस पुल का निरीक्षण भी किया। इस पुल के चालू होने के बाद कटरा से संगलदान के बीच 63 किलोमीटर के रेलवे रूट पर आम लोगों के लिए ट्रेन सेवाएं शुरू हो जाएंगी। यह पुल चिनाब नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसे दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज माना जाता है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह तेज हवा और भूकंप जैसी आपदाओं का भी सामना कर सके। इस पुल के बनने से जम्मू और श्रीनगर के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी।