Home Education एलपीयू के 13 छात्र जर्मनी में होने वाले एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स...

एलपीयू के 13 छात्र जर्मनी में होने वाले एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

एलपीयू के एथलीट एथलेटिक्स, तीरंदाजी, ताइक्वांडो, जूडो, तलवारबाजी, नौकायन और बैडमिंटन सहित सात विभिन्न खेलों में भागे लेगें

सभी एथलीट विभिन्न एकेडमी प्रोग्राम से है, जो एलपीयू में विभिन्न विषयों के कल्चर को प्रदर्शित करते है

13 एलपीयू एथलीटों ने प्रतिष्ठित एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 जर्मनी में, भारत का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान अर्जित किया है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में 150 से अधिक देशों के लगभग 8,500 से अधिक छात्र-एथलीट और अधिकारी 18 से अधिक विभिन्न खेलों में प्रतियोगिता करते हुए दिखाई देंगे, जिससे यह इस वर्ष ग्लोबल स्तर पर सबसे बड़े बहु-खेल आयोजनों में से एक बन जाएगा।
विभिन्न एकेडमिक प्रोग्राम से आने वाले चयनित एलपीयू एथलीट सात खेल श्रेणियों में प्रतियोगिता करेंगे, जो एथलेटिक्स, तीरंदाजी, ताइक्वांडो, जूडो, तलवारबाजी, नौकायन और बैडमिंटन में यूनिवर्सिटी की उपस्थिति को प्रदर्शित करेंगे। अभिषेक, अभिमन्यु और पूजा एथलेटिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि मृणाल चौहान तीरंदाजी में प्रतिस्पर्धा करेंगी। सतविंदर को ताइक्वांडो, खैदेम ताइबांगनबी चानू को जूडो और समेजा खुशी ईश्वरभाई को तलवारबाजी के लिए चुना गया है। नौकायन टीम में मोहित कुमार, दीक्षा, पवित्रा, पूजा और राहुल शामिल हैं, जबकि राजुल सैनी बैडमिंटन में भाग लेंगी।
एथलीटों को बधाई देते हुए, राज्यसभा सांसद और एलपीयू के फाउंडर चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा, “एलपीयू में हम सभी के लिए यह गर्व का क्षण है। हमारे छात्रों द्वारा इतने प्रतिष्ठित इंटरनेश्नल स्टेज पर भारत का प्रतिनिधित्व करना एलपीयू छात्र-केंद्रित एकेडमिक दृष्टिकोण के बारे में बहुत कुछ बताता है। हमारी एडुरिवोल्यूशन पहल के माध्यम से, हमने एक ऐसा वातावरण बनाया है जहाँ छात्रों को रेगुलर एकेडमिकस सिस्टम में न रहते हुए अपने जुनून को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, चाहे वह खेल, शिक्षा या कोई अन्य प्रतिभा हो। एलपीयू में, हम छात्रों को उनके स्किल्स के आधार पर ग्रेड देते हैं और उनके ग्रोथ को बेहतर बनाने के लए लचीला, व्यक्तिगत शैक्षणिक समर्थन प्रदान करते हैं।”
इस उपलब्धि को एलपीयू के ग्लोबल स्तर के खेल सुविधा द्वारा मजबूत और बेहतर किया जाता है, जहाँ छात्रों को प्रोफेशनल्स कोचिंग, ओलंपिक स्तरीय सुविधाओं और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। विद्यार्थियों की मेहनत और स्किल्स को समर्थन देने के लिए, एलपीयू बेहतर खिलाड़ियों को 100% छात्रवृत्ति भी प्रदान करता है।