





बयूरो: भ्रष्टाचार मामले में सस्पेंड एस.एस.पी. वरिंदर सिंह बराड़ की जगह पर नए एसएसपी की नियुक्ति की गई है। जानकारी अनुसार फाजिल्का में गुरमीत सिंह को नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि, गुरमीत सिंह पीपीएस, जो वर्तमान में ज़ोनल एआईजी, सीआईडी, पटियाला के पद पर कार्यरत थे जो अब फाजिल्का जिले का एसएसपी पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें नए पद पर तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
