Home Religious वीरवार राजनीतिज्ञों को उच्च पद मिलने संभव, दूसरों के मामलों में दखलंदाजी...

वीरवार राजनीतिज्ञों को उच्च पद मिलने संभव, दूसरों के मामलों में दखलंदाजी तथा निजी बातों को शेयर न करें, ट्रैफिक नियमों में लापरवाही न बरतें, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज नया प्रयोग कर सकते हैं। अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। निर्माण कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों की अड़चन दूर होगी। रूके मामलों के परिणाम आपके पक्ष में होने की सम्भावना है।

वृषभ

आज आपकी प्रशंसा होगी। मित्रों का सहयोग लेना हितकारी होगा। जो लोग आपके विरुद्ध थे वो आपके पक्ष में आ सकते हैं। नया मकान खरीदने का विचार बनायेंगे। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कोई कठिन निर्णय ले सकते हैं। कारोबार में बड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

मिथुन

आज सतर्क रहें। समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लायें। विदेश में कार्यरत लोगों को सम्मान मिल सकता है। व्यवसाय में रुके हुये कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में बदलाव करने का विचार बनायेंगे। प्रेम प्रसंग में तनाव हो सकता है।

कर्क

आज उधार न करें। दूसरों के कार्यों में दखलंदाजी न करें। दाम्पत्य सम्बन्धों को समय अवश्य दें। रक्तचाप और किडनी के रोगियों को परेशानी हो सकती है। तनाव लेने से बचें। शादी को लेकर समस्या हो सकती है।

सिंह

आज करियर, कारोबार में सफलता मिलेगी। उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। आपको आज प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। मित्रों का आपके घर आगमन होगा।

कन्या

आपका आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में राजनीति हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम बनाये रखें। आपको आज ज्यादा मेहनत करने के बाद ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। ट्रैफिक नियमों में लापरवाही न करें। अपनी काबिलियत पर विश्वास रखें।

तुला

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। तकनीकी विद्यार्थियों को जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। जॉब में अधिकारी आपसे असन्तुष्ट हो सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से सफलता मिलेगी। प्रेम सम्बन्धों में पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखें।

वृश्चिक

आज आपके कुछ कार्य बिगड़ सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। इस कारण आपका मन विचलित रहेगा। बिजली के उपकरणों का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। अपनी गलत आदतों पर नियन्त्रण करें।

धनु 

आज कारोबार में धन लाभ होगा। विद्यार्थी आज पढ़ाई पर काफी ज्यादा ध्यान देंगे। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। बच्चों के भविष्य की योजना बना सकते हैं।

मकर

आज का दिन सामान्य रहेगा। विवाहेतर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये। सम्पत्ति विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपका मन नहीं लगेगा। नये कारोबार में धन को लेकर परेशानी होगी।

कुंभ

आज आप बहुत अच्छा समय बितायेंगे। दूसरों के मामलों में अपनी दखलंदाजी न करें। नौकरीपेशा लोगों को बोनस मिल सकता है। आज आप धन की बचत करना चाहेंगे। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। ऑफिस का काम घर पर करना पड़ सकता है। किसी की मदद से कोई कार्य बन सकता है।

मीन

लाइफ पार्टनर के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। उच्च अध्ययन में आप रुचि ले सकते हैं। बुरी संगत के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अपनी व्यक्तिगत बातों को दूसरों से शेयर न करें। सरकारी मामलों में आपको समस्या हो सकती है।