Home Entertainment जालंधर: छीना Rachel Gupta का Miss Grand International का Crown आयोजकों द्वारा,...

जालंधर: छीना Rachel Gupta का Miss Grand International का Crown आयोजकों द्वारा, ताज जीतने पर लागू हुई शर्तें न मानने का दिया हवाला, पढ़ें व देखें

बयूरो: जालंधर से संबंधित रेचल गुप्ता संबंधी बड़ी अपडेट सामने आई है। साल भर से भी कम समय में ही उन्हें मिले प्रतिष्ठित ताज से उनका नाम हटाने का फैसला आयोजकों द्वारा ले लिया गया है। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 (Miss Grand International 2024) रेचल गुप्ता से उनका क्राउन वापस ले लिया गया है। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन ने रेचल गुप्ता के खिलाफ एक बयान जारी किया है। संगठन का कहना है कि उन्होंने खुद रेचल को पद से हटाया है। आधिकारिक घोषणा में कहा गया है कि रेचल गुप्ता को टर्मिनेट करने का फैसला उनके सौंपे गए कर्तव्यों को पूरा न कर पाने, संगठन की अनुमति के बिना बाहरी प्रोजेक्ट्स में शामिल होने और निर्धारित GUATEMALA यात्रा में भाग न लेने के कारण लिया गया है। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू है और रेचल अब इस टाईटल का प्रयोग नहीं कर पाएंगी। इस बारे जिस समय आयोजकों की अधिकारिक सोशल हैंडल से अपडेट किया गया करीब करीब उसी समय रेचल के हैंडल से भी एक सफाई देने वाली पोस्ट शेयर की गई जिसमें जल्द असल सचाई की वीडियो अपलोड करने की बात भी कही गई है। वहीं पूरे मामले की क्या सच्चाई है ये आने वाला समय ही बताएगा क्यूंकि अक्सर ऐसे में, मॉडल्स आयोजकों पर कुछ न कुछ गलत इल्जाम लगा ही देती हैं और आयोजक भी मॉडल्स पर शर्तों पर खरा न उतरने को ही कारण बताते हैं। लेकिन आयोजकों ने तो पहले ही बोल दिया और मॉडल रेचल बाद में वीडियो बना कर अपलोड करने की बात कर रही हैं।