जालंधर की राजनीति में बड़ी हलचल! दीपक बाली व मित्तल परिवार के प्रयासों से ‘नितिन कोहली’ कल करेंगे AAP जॉइन, हो सकते हैं सेंट्रल हल्का इंचार्ज व उम्मीदवार, पढ़ें व देखें
बयूरो: जालंधर तथा शहर के सेंट्रल हल्के की राजनीति में बड़ी हलचल होने वाली है। जानकारी अनुसार दीपक बाली के प्रयासों के चलते उत्तर भारत के मशहूर उद्योगपति व हॉकी इंडिया के उप-प्रधान नितिन कोहली ने आम आदमी पार्टी जॉइन करने के लिए हां कर दी है और कल यानी वीरवार को आम आदमी पार्टी की शीर्ष लीडरशिप खुद पंजाब की धरती पर पहुंच कर उन्हें पार्टी जॉइन करवाएंगे।
गौरतलब है कि नितिन कोहली आम आदमी पार्टी के राजयसभा सभा सांसद अशोक मित्तल व उनके परिवार के भी करीबी हैं और दीपक बाली के प्रयासों से वह किंग मेकर की भूमिका से अब खुद राजनीति में उतरने के लिए माने हैं। जालंधर सेंट्रल हल्के से फिलहाल उन्हें कमान देने की बात सामने आई है। इसके अतिरिक्त चाहे किसी भी समय उपचुनाव हों या 2027 आम विधानसभा चुनावों में नितिन कोहली केंद्रीय हल्के से उम्मीदवार हो सकते हैं।