




बयूरो: जालंधर के बस्ती शेख में दिन दहाड़े गोली चलने की घटना की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार गोली लगने से एडवोकेट की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान एडवोकेट परमिंदर सिंह ढींगरा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार दिलबाग नगर एक्सटेंशन में एडवोकेट को पड़ोसी ने किसी बात के लिए बुलाया था। जिसके बाद एडवोकेट जैसे ही नंगे पांव गए तो गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद पता चला कि परमिंदर सिंह ढींगरा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और फारेसिंक की टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने घर को सील कर लिया है। अभी पुलिस द्वारा कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया जा रहा है।